VIDEO: वेस्टइंडीज के केमार रोच ने फेंकी ऐसी गेंद, ताकते रह गए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, उखाड़ दिया विकेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 11:48 AM IST

West Indies vs England 1st test: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में घातक गेंदबाजी की। इंग्लिश कप्तान जो रूट को केमार रोच ने अपना शिकार बनाया।

VIDEO: वेस्टइंडीज के केमार रोच ने फेंकी ऐसी गेंद, ताकते रह गए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, उखाड़ दिया विकेट
Photo Credit: AP

एशेज सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ खास छाप छोड़ते हुए नजर आ रही है। जो रूट की अगुवाई वाली टीम मुकाबले के पहले दिन बुरी तरह लड़खड़ा गई। इंग्लैंड के शुरुआती चार विकेट महज 48 के स्कोर पर गिर गए थे लेकिन जॉनी बेयरस्टो ने शानदार पारी खेलकर लाज बचा ली। मुश्किल वक्त में इंग्लिश टीम को अपने कप्तान रूट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह सस्ते में तेज गेंदबाज केमार रोच का शिकार बन गए। रोच ने रूट को बेहद शानदार गेंद पर रूट को बोल्ड किया।

बस गेंद को ताकते रह गए जो रूट

सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस (4) और जैक क्रॉली (8) के चौथे ओवर तक पवेलियन लौटने के बाद रूट तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए उतरे थे। रूट ने शुरुआत में हाथ खोले और फिर रोच द्वारा फेंके गई 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर गच्चा खा गए। रोच ने इनस्विंगर डाली, जिसका रूट को बिलकुल भी अंदाजा नहीं था। वह समझे कि गेंद पिच पर पड़ने के बाद बाहर की तरफ जाएगी पर ऐसा हुआ नहीं। गेंद तेजी से विकेटों में घुसी और रूट बिना बल्ला चलाए उसे ताकते रह गए।

जॉनी बेयरस्टो ने तीन अहम साझेदारियां कीं

टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद जॉनी  बेयरस्ट (216 गेंदों में नाबाद 109) ने इंग्लैंड की तीन अहम साझेदारियां कीं, जिसकी बदौलत इंग्लैंड का स्कोर पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 268/6 पर पहुंच गया। बेयरस्टो ने बेन स्टोक्स (36) के साथ 67 रन की पार्टनरशिप करके टीम को सैकड़े के पार पहुंचाया। इसके बाद  बेयरस्टो ने बेन फोक्स (42) के संग 99 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को 200 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने क्रिस वोक्स के साथ मिलकर 54 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। वोक्स 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!