Jasprit Bumrah vs Rohit Sharma, India vs Leicestershire: भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के लीसेस्टरशायर में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलने उतरी है। इस मैच में भारतीय खिलाड़ी दोनों टीमों में बंटे हुए हैं। ऐसे में भारतीय दिग्गजों की टक्कर देखने के लिए फैंस बेताब थे। इस अभ्यास मुकाबले के पहले दिन रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी आमने-सामने आए और इन दो दिग्गजों की भिड़ंत के बीच एक खतरनाक पल भी आया।
इंडियंस टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी करने उतरे तो दूसरी टीम के लिए खेल रहे जसप्रीत बुमराह भी उनके सामने आए जो भारतीय टीम के साथ-साथ आईपीएल में भी रोहित की अगुवाई में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह की एक गेंद रोहित शर्मा को चोटिल करते-करते बची।
ये है बुमराह की खतरनाक गेंद का वीडियो
वैसे रोहित शर्मा इस पारी में ज्यादा देर नहीं टिक सके। लीसेस्टरशायर की चुनौतीपूर्ण पिच पर बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा 47 गेंदों मं 25 रन बनाकर वॉकर की गेंद पर कैच आउट हो गए।

