Harbhajan singh’s All time Test XI: हरभजन सिंह ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन, इस भारतीय दिग्गज को नहीं दी जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2021, 08:37 PM IST

Harbhajan singh’s All time Test XI: हरभजन सिंह ने अपनी ऑल टाइम टेस्ट इलेवन का चुनाव किया है उन्होंन अपनी इस टीम में दो भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है लेकिन एक दिग्गज खिलाड़ी को जगह नहीं दी है।

Harbhajan singh’s All time Test XI: हरभजन सिंह ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन, इस भारतीय दिग्गज को नहीं दी जगह

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन जारी की है। हरभजन ने अपनी एकादश में दो भारतीय खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को जगह दी है। उनकी एकादश में राहुल द्रविड़ को जगह नहीं मिली है। 

हरभजन की टीम में नब्बे के दशक की झलक साफतौर पर दिख रही है। इस टीम की कमान उन्होंने स्टीव वॉ के हाथों में सौंपी है। जिनकी कप्तानी में पूरी दुनिया में ऑस्ट्रेलियाई टीम की तूती बोलती थी। 

अपनी टीम में पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी भज्जी ने एलेस्टर कुक और वीरेंद्र सहवाग को जोड़ी को दी है। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को चुना है। वीरेंद्र सहवाग की जमकर तारीफ करते हुए हरभजन सिंह ने उन्हें मॉर्डन डे क्रिकेट का विवयन रिचर्ड्स करार दिया है।  

स्टीव वॉ के हाथों में सौंपी कमान
नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए हरभजन ने सचिन तेंदुलकर को चुना है। इस पोजीशन पर सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में अधिकांश मौकों पर बल्लेबाजी की और रनों का अंबार लगाया। सचिन के बाद पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी के लिए भज्जी की पसंद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ हैं। उन्हें ही टीम का कप्तान भी हरभजन ने चुना है। 

टीम में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भज्जी ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस को चुना है। जैक कैलिस के कंधों पर भज्जी ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी की भी जिम्मेदारी डाली है। वहीं टीम में बतौर विकेटकीपर हरभजन सिंह की पसंद श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा हैं। 

शेन वॉर्न को एकादश में जगह मुरली बारहवें खिलाड़ी
गेंदबाजी की बात करें तो हरभजन सिंह ने स्पिन गेंदबाजी के लिए अपनी एकादश में केवल शेन वॉर्न को चुना है। मुथैया मुरलीधरन उनकी टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं। इन दो खिलाड़ियों में से किसी एक दिग्गज को ही एकादश में मौका मिल सकता है। 

तेज गेंदबाजों पर जताया है भज्जी ने ज्यादा भरोसा
भज्जी ने तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताते हुए सुल्तान ऑफ स्विंग के नाम से विख्यात पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम को टीम में जगह दी है। इसके अलावा व्हाइट पिजन के नाम से मशहूर ग्लैन मैक्ग्रा को भी उन्होंने दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया है। टीम में तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को जगह दी है। 

हरभजन की ऑलटाइम प्लेइंग-11:
एलेस्टर कुक, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, स्टीव वॉ (कप्तान), जैक कैलिस, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), शेन वार्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा, जेम्स एंडरसन, मुथैया मुरलीधरन (12वां खिलाड़ी)।
 




End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!