IPL 2020 Final Date: बदल सकती है आईपीएल 2020 के फाइनल की तारीख: रिपोर्ट 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2020, 11:37 AM IST

IPL 2020 Final likey to postponed: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की होने वाली अहम बैठक से पहले ही बीसीसीआई द्वारा घोषित आईपीएल के कार्यक्रम में बड़े बदलाव की खबर आ रही हैं।

IPL 2020 Final Date: बदल सकती है आईपीएल 2020 के फाइनल की तारीख: रिपोर्ट 
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली: आईपीएल 2020 के यूएई में आयोजन की तैयारियों में बीसीसीआई जुट गया है। 1 अगस्त को होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक से पहले बोर्ड सभी पक्षों से चर्चा करके कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार करने में जुटा है। 

ऐसे में रिपोर्ट्स आ रही हैं कि गवर्निंग काउंसिल की बैठक में आईपीएल 2020 के फाइनल की तारीख को बढ़ाकर 8 नवंबर से बढ़ाकर 10 नवंबर किया जा सकता है। ऐसा हितधारकों खासकर आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर किए जा रहा है जिससे कि वह दीपावली के सप्ताह का पूरी तरह उपयोग कर सके। 

यदि कार्यक्रम में दो दिन का बदलाव होता है तो इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि भारतीय टीम आईपीएल समाप्त होने के बाद सीधे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यूएई से ही रवाना हो जाएगी। पहले खिलाड़ियों को स्वदेश लौटकर ऑस्ट्रेलिया रवाना होने का कार्यक्रम था। 

बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 के यूएई में आयोजन की पुष्टि करते हुए कहा था कि 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच किया होगा। ऐसे में इस सप्ताह के अंत में होने वाली गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कार्यक्रम को 2 दिन के फैसले पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। ऐसे में आईपीएल विंडो 51 दिन से बढ़कर 53 दिन की हो जाएगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्टार ने आईपीएल के टाइट शेड्यूल पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा था कि वो दीपावली के सप्ताह का अधिकतम उपयोग करना चाहता है। पहले 8 नवंबर, रविवार को फाइनल खेला जाना था लेकिन 10 नवंबर मंगलवार को फाइनल के आयोजन से स्टार स्पोर्ट्स खुश है क्योंकि यह दिन दीपावली सप्ताह में पड़ रहा है और वो इसे व अच्छी तरह भुनाना चाहता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!