शहर

‘कॉमनवेल्थ गेम्सम डे’ पर हजारों युवाओं ने थामी साइकिल, ट्रैक पर उतरे केंद्रीय मंत्री मंडाविया, हर्ष संघवी, आयुष्मान खुराना

कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, गुजरात के नायब मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और ओलंपिक मेडलिस्ट गगन नारंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं, खिलाड़ियों और कलाकारों की मौजूदगी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

Commonwealth Games Day : अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर रविवार सुबह फिटनेस, ऊर्जा और युवा जोश का अनोखा संगम देखने को मिला। ‘कॉमनवेल्थ गेम्स डे’ और ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ की 75वीं ऐतिहासिक एडिशन के अवसर पर आयोजित भव्य साइक्लिंग इवेंट में हजारों युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस आयोजन ने रिवरफ्रंट को किसी स्पोर्ट्स फेस्टिवल जैसा बना दिया।

माहौल ‘फिटनेस फेस्टिवल’ में बदल गया

कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, गुजरात के नायब मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और ओलंपिक मेडलिस्ट गगन नारंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं, खिलाड़ियों और कलाकारों की मौजूदगी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। इस मौके पर गुजरात ओलंपिक एसोसिएशन के अजय पटेल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और रिवरफ्रंट का माहौल ‘फिटनेस फेस्टिवल’ में बदल गया।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article