Facebook Live फांसी पर लटक गया युवक, सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स ने दिया जीवनदान; मौत के मुंह से यूं खींचा

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक फेसबुक पर लाइव आकर फांसी के फंदे से लटक गया। गनीमत रही कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव लोगों ने उसकी जान बचा ली।

फ़िरोज़ाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। कैलाश नगर में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक इस खौफनाक कदम का फेसबुक पर लाइव कर रहा था। लेकिन कहते हैं ना कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। युवक के भाई-बहन ने जैसे ही अपने मोबाइल पर भाई की यह लाइव फेसबुक स्टोरी देखी, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बिना एक सेकंड गंवाए सूझबूझ दिखाई और मौके पर पहुंचकर युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।

Firozabad Facebook Live Sucide

फिरोजाबाद में फेसबुक पर लाइव फांसी लगा रहे युवक को उसके भाई बहन ने बचाया

सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों ने दी परिजनों को सूचना

यह पूरी घटना फ़िरोज़ाबाद शहर के कैलाश नगर इलाके की है। यहाँ रहने वाले मोहित नाम के एक युवक ने घर के अंदर आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी का फंदा गले में डाल लिया। मोहित ने इस पूरी घटना को अपने फेसबुक अकाउंट के स्टोरी पेज पर लाइव कर दिया।गनीमत यह रही कि उसी समय मोहित के भाई और बहन भी सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। जैसे ही उनकी नज़र मोहित की लाइव स्टोरी पर पड़ी, वे दंग रह गए। स्क्रीन पर उनका भाई मौत के फंदे की तरफ बढ़ रहा था।भाई-बहन ने तुरंत आनन-फानन में बिना वक्त गंवाए कमरे की तरफ दौड़ लगाई। उन्होंने तुरंत मोहित के गले से फांसी का फंदा निकाला और उसे नीचे उतारा। समय रहते उठाए गए इस कदम की वजह से मोहित की जान बच सकी।

End of Feed