ये शहर है दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर हब; हर दिन बनती हैं 9500 से ज्यादा बाइक्स

World Largest Two Wheeler Plant: देवभूमि उत्तराखंड का हरिद्वार शहर सिर्फ अपनी धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। यहां स्थित हीरो मोटोकॉर्प का सिडकुल प्लांट दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन संयंत्रों में से एक है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

World Largest Two Wheeler Plant: जब भी उत्तराखंड के हरिद्वार शहर का नाम आता है, तो मन में गंगा घाटों की भव्यता और धार्मिक आस्था की तस्वीर उभरती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पवित्र शहर देश और दुनिया के ऑटोमोबाइल उद्योग में भी अपनी बहुत बड़ी धमक रखता है। जी हां, भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक 'स्प्लेंडर' और 'एचएफ डीलक्स' का असली गढ़ हरिद्वार ही है। यहां स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का सिडकुल (SIDCUL) रानीपुर स्थित प्लांट दुनिया के सबसे बड़े और बेहद कुशल दोपहिया वाहन निर्माण संयंत्रों में गिना जाता है।

Hero MotoCorp Haridwar Plant sidcul

इस शहर में तैयार होती है सबसे ज्यादा बाइक

हर मिनट बनती हैं गाड़ियां: क्या है इस प्लांट की ताकत?

अप्रैल 2008 में शुरू हुए हीरो मोटोकॉर्प के इस हरिद्वार प्लांट ने महज कुछ ही वर्षों में उत्पादन के ऐसे वैश्विक कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें छू पाना आसान नहीं है। इस प्लांट में रोजाना करीब 9,500 से अधिक दोपहिया वाहनों को असेंबल करने की स्थापित क्षमता है। साल भर में यह प्लांट लगभग 27 लाख बाइक बनाने में सक्षम है। प्लांट चालू होने के मात्र 11 वर्षों के भीतर ही यहां से 2.5 करोड़ से अधिक वाहन बनकर सड़कों पर उतर चुके थे।

End of Feed