शहर

झारखंड में महिला ने की आत्‍महत्‍या, बदायूं में गला घोंटकर किसान को उतारा मौत के घाट, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Crime News : झारखंड के बोकारो जिले में 40 वर्षीय एक महिला ने खुद को आग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Image

शहरों के समाचार।

Crime News : झारखंड के बोकारो जिले में 40 वर्षीय एक महिला ने खुद को आग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा में बुधवार को हुई। सोशल मीडिया पर आग में जल रही एक महिला का वीडियो है और दावा किया जा रहा है कि उसे लोगों के समूह ने आग लगाई है। पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि, घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि महिला ने खुद आग लगाई है।

मामले के संदर्भ में अधिकारियों ने बताया कि, उन्होंने कहा कि मृत्यु का कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है। प्रथम दृष्‍टया सामने आया है कि, महिला का उसकी मां के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और एक अन्य व्यक्ति से उसका भूमि को लेकर विवाद था।

महाराष्‍ट्र में नाबालिग से दुष्‍कर्म मामले में पांच पर मुकदमा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वारदात पिछले माह शाहपुर तालुका के अघाई गांव के गौरालपाड़ा में हुई है। आरोपी पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बुधवार को शिकायत दर्ज होने के विभिन्न धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग

दक्षिण मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में बृहस्पतिवार को सुबह आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना मालाबार हिल इलाके में सोहम अपार्टमेंट में सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर हुई। दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और 30 मिनट से भी कम समय में आग पर काबू पा लिया गया।

बिहार में युवकों के शव बरामद

बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना अंतर्गत मीरगंज बहियार के पास से पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किए हैं। खगड़िया जिला पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरगंज बहियार के पास दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा है।

ओडिशा में अभियंता गिरफ्तार

ओडिशा के अंगुल जिले में कार्यरत एक सरकारी अभियंता को भ्रष्टाचार के एक मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उससे जुड़ी 11 संपत्तियों की तलाशी में उसके नाम पर पांच इमारतें, 26 भूखंड और बैंक खाते में 64 लाख रुपये जमा होने के दस्तावेज मिले हैं। आरोपी अंगुल के पल्लाहारा में समग्र सिख्य अभियान के कनिष्ठ अभियंता के रूप में कार्यरत था। सतर्कता विभाग के कर्मियों ने बुधवार को भुवनेश्वर, अंगुल और पुरी जिलों में तलाशी ली। इसके अलावा 832 ग्राम वजन के सोने के आभूषण और 3.33 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। वह इतनी मात्रा में संपत्ति कमाने के बारे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। हालांकि अभी जांच चल रही है।

(भाषा)

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!