40 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर पहुंचा जंगली हाथी, 2 घंटे तक मचाया उत्पात; CCTV में पूरी घटना कैद

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बीती रात एक अप्रत्याशित और चौंकाने वाली घटना सामने आई। जंगल से भटककर आया एक जंगली हाथी मंदिर परिसर तक पहुंच गया और वहां दो घंटे तक अफरा-तफरी मचाता रहा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बीती देर रात एक हैरान करने वाली घटना घटी। जंगल से भटककर आया एक जंगली हाथी मंदिर परिसर तक पहुंच गया और करीब दो घंटे तक उत्पात मचाता रहा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हाथी ने मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 40 सीढ़ियां चढ़ीं, और वहां रखे प्रसाद, फूल-मालाओं और दुकानों को नुकसान पहुंचाया।

elephant ramnagar nainital

मंदिर की सीढ़ियों पर हाथी

रात 1 बजे मंदिर में पहुंचा हाथी

मंदिर के पुजारी के अनुसार, रात लगभग 1 बजे स्थानीय लोगों को पहले लगा कि कोई बड़ा जानवर पुल के पास घूम रहा है। कुछ देर बाद मंदिर की सीढ़ियों पर हाथी को चढ़ते देखा गया, जिससे लोग दंग रह गए। हाथी ने मंदिर परिसर में घुसकर सामान उलट-पुलट दिया और पास की अस्थायी दुकानों को भी क्षति पहुंचाई।

End of Feed