शहर

मोहन भागवत से विराट कोहली तक, बहुत लंबी है वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के भक्तों की लिस्‍ट, जानें क्‍यों हैं फेमस

Who is Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। महाराज के बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडेय था। इनके पिता शंभू पांडेय और माता रामा देवी दोनों के साथ वे कानपुर में ही रहते थे।

Image

प्रेमानंद महाराज।

Who is Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज को आजकल सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना जा रहा है। उनके सत्‍संग और उनकी वाणी सुनने के लिए देश विदेश से लोग वृंदावन पहुंचते हैं। लगभग रोज कोई न कोई शख्सियत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में उनसे एकांतिक वार्तालाप करने के लिए पहुंचता है। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और फिर उसके बाद रामानंद सागर कृत रामायण में जामवंत का किरदार निभाने वाले श्रीकांत राजशेखर उपाध्‍याय ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन प्राप्‍त किए। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। वैसे हम हम आपको बता दें कि, प्रेमानंद जी महाराज मथुरा के राधारानी मंदिर में सत्‍संग करते हैं और इनके कई भक्‍त हैं जिनकी लिस्‍ट काफी लंबी है। गौरतलब है कि, महाराज की दोनों किडनी फेल हैं और उनका दावा है कि, राधा नाम के आश्रय उनमें ऊर्जा आती है। आज हम आपको प्रेमानंद जी से जुड़ी और कई बातें बताएंगे:

कौन हैं प्रेमानंद जी महाराज

प्रेमानंद जी महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। महाराज के बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडेय था। इनके पिता शंभू पांडेय और माता रामा देवी दोनों के साथ वे कानपुर में ही रहते थे। प्रेमानंद जी से पहले उनके दादा और पिता भी सन्यास ग्रहण कर चुके थे। जिस समय वे पांचवीं कक्षा में अध्‍यनरत थे तभी उनका मन प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति में रम गया और 13 साल की आयु में उन्होंने ब्रह्मचर्य धारण किया। जब वे सन्यासी जीवन में आए तो उनका नाम आरयन ब्रह्मचारी पड़ा। बाद में उन्‍होंने वाराणसी में सन्‍यास का पालन किया। भिक्षा की जगह वे मन में भोजन की इच्छा लेकर बैठते और तप करते थे। भोजन न मिलने की स्थिति में वे गंगाजल पीकर रहते थे।

इस तरह पहुंचे वृंदावन

एक बार प्रेमानंद महाराज की मुलाकात एक अन्‍य संत से हुई। उन्‍होंने प्रेमानंद जी को श्री हनुमत धाम यूनिवर्सिटी में श्रीराम शर्मा की ओर से दिन में श्री चैतन्य लीला और रात में रासलीला मंच के आयोजन में आने का आमंत्रण दिया, जिसके बाद वे वहां पहुंचे। चैतन्य लीला और रासलीला देखकर उनकी श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति और भी प्रगाढ़ हो गई। उन्‍हीं संत ने प्रेमानंद जी को वृंदावन चलने की सलाह दी। वृंदावन आकर वे भक्ति मार्ग में आए और राधा वल्लभ संप्रदाय से जुड़ गए। जहां वे महाराज गौरांगी शरण महाराज के शिष्‍य बने और उनसे दीक्षा ली।

कोई भी भक्‍त ऐसे सकता है दर्शन

  • प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचें
  • ऑफिशियल वेबसाइट 'वृंदावन रस महिमा' पर या 088689 85762 नंबर पर संपर्क करें
  • राधा केलि कुंज के बाहर सिर्फ दर्शन करने हैं तो 2.30 से 3 बजे सुबह पहुंचें
  • सत्ंसग और एकांतिक वार्तालाप के लिए सुबह 9.15 से सुबह 10.15 तक राधा केलि कुंज में टोकन प्राप्‍त करें और लाइन में लगने के बाद दर्शन करें
(नोट: आश्रम की वेबसाइट के मुताबिक, आश्रम रात आठ बजे तक ही खुला रहता है।)

विराट-अनुष्‍का ने किए दर्शन

प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए डेढ़ वर्ष पहले विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा श्रीहित राधा निकुंज पहुंचे। रमणरेती मार्ग पर स्थित आश्रम में ही प्रेमानंद जी महाराज रहते हैं। ब‍ताते हैं कि, ये वही समय था जब विराट कोहली क्रिकेट में सबसे खराब प्रदर्शन के दौर से गुजर रहे थे। उस मुश्किल समय में उन्‍होंने प्रेमानंद जी महाराज की शरण ली थी। महाराज ने कोहली को अपनी दृष्टि को बदलने का संदेश दिया। दावा है कि महाराज के दर्शन के बाद विराट कोहली ने शतक लगाया था। वहीं, पिछले वनडे क्रिकेट विश्‍व कप में कोहली ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया ही नहीं बल्कि सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। प्रेमानंद जी के दर्शन करते हुए कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना छा गया कि बहुत से लोगों ने प्रेमानंद जी के सत्‍संग सुनना शुरू किया।

मोहन भागवत को भी दिए दर्शन

प्रेमानंद जी महाराज ने अपने दर्शन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी दर्शन दिए हैं। मोहन भागवत जब प्रेमानंद जी के आश्रम में पहुंचे तो उन्‍होंने भागवत को नेशन फर्स्ट का संदेश दिया। संघ प्रमुख ने नई पीढ़ी में व्यभिचार, व्यसन और हिंसात्मक प्रवृत्ति को लेकर चिंता जाहिर की तो महाराज ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्‍होंने कहा था कि, 'अपने लोगों का जन्म जो भगवान ने दिया है न वो सिर्फ सेवा के लिए दिया है। व्यवहारिकी और आध्यात्म की सेवा..यह दोनों सेवाएं अति अनिवार्य हैं। केवल व्‍यवहारिकी सेवा ही होती रहे हम अपने भारतवासियों को परम सुखी करना चाहते हैं तो सिर्फ वस्तु और सेवा से नहीं कर सकते हैं...उनका बौद्धिक स्तर सुधरना चाहिए। महाराज अपने वक्‍तव्‍य में आगे कहते हैं कि, 'आज हमारे समाज का बौद्धिक स्तर गिरता चला जा रहा है, यह बहुत चिंता का विषय है। हम सुविधाएं दे देंगे, विविध प्रकार की भोग सामग्रियां दे देंगे, पर उनके हृदय की मलिनता है, हिंसात्मक प्रवृत्ति है, अपवित्र बुद्धि है…ये जब तक ठीक नहीं होगी, तब चीजें नहीं बदलेंगी।'

ये भी हैं बड़े भक्‍त

विराट कोहली, अनुष्‍का शर्मा और मोहन भागवत के अलावा भी प्रेमानंद जी के कई भक्‍त हैं, उनमें पंजाबी सिंगर बी प्राक, सिंगर मास्‍टर सलीम का नाम भी शामिल है। रामानंद सागर कृत रामायण में जामवंत का किरदार निभाने वाले श्रीकांत राजशेखर उपाध्‍याय भी प्रेमानंद जी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। उनके अभिनय को देखकर महाराज प्रेमानंद जी ने उनकी काफी प्रशंसा भी की थी।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article