who is narayan sakar hari bhole baba: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2 जुलाई को बड़ी घटना घटित हुई, भोले बाबा के सत्संग में अचानक से भगदड़ मचने से कम से कम 116 लोगों की मौत होने की खबर है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं हालांकि मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, बता दें कि संत भोले बाबा जिन्हें नारायण साकार हरि भोले बाबा (narayan sakar hari bhole baba) के नाम से भी जाना जाता है, साकार विश्व हरि भोले बाबा का सत्संग हाथरस में हो रहा था, अनुयायी इन्हें भोले बाबा (bhole baba) के नाम से पुकारते है उनके बारे में लोग जानना चाह रहे हैं कि ये आखिर हैं कौन?
जानिए कौन हैं भोले बाबा जिनके सत्संग में लोगों की जान चली गई
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले बहादुर नगरी गांव के रहने वाले हैं और उनकी शुरुआत पढ़ाई लिखाई यहीं हुई बाद में पढ़ाई पूरी करके वो इंटेलीजेंस विभाग में नौकरी करने लगे फिर कुछ सालों बाद वीआरएस लेकर वो अध्यात्म की तरफ मुड़ गए।
भोले बाबा के दावे के मुताबिक वीआरएस लेने के बाद भगवान से साक्षात्कार हुआ
भोले बाबा के दावे के मुताबिक वीआरएस लेने के बाद भगवान से साक्षात्कार हुआ इसके बाद इन्होंने अपना जीवन मानव कल्याण में लगाने का फैसला कर लिया वो भक्तों फरियाद पर अलग-अलग स्थानों पर घूमकर सत्संग करते हैं।
'जो भी दान, दक्षिणा, चढावा वगैरह आता है, उसे अपने पास नहीं रखते'
भोले बाबा का कहना है कि कि उनके समागम में जो भी दान, दक्षिणा, चढावा वगैरह आता है, उसे अपने पास नहीं रखते हैं बल्कि भक्तों में खर्च कर देते हैं।
भारी संख्या में हैं अनुयाई, जुटते हैं भोले बाबा के समागम में
भोले बाबा का दावा है कि उनके भक्तों और अनुयायियों की संख्या लाखों में है जो उनके हर समागम में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, बाबा कहते हैं कि वो अनुयायियों को हमेशा मानवता के कल्याण की बात सिखाते हैं वहीं बताते हैं कि कुछ एक आईएएस और आईपीएस भी उनके शिष्य हैं।
हाथरस सत्संग भगदड़ हादसा की क्या रही वजह?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थानाक्षेत्र के फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था जिसमें भारी भीड़ जुटी थी उसमें अचानक भगदड़ मच गई जिसके चलते कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई मौके पर मृतकों के परिजनों की चीत्कारें सुनाई दे रही हैं और बेहद दर्दनाक मंजर है, मृतकों की डेड बॉडी एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई है
कहीं ज्यादा लोग सत्संग में पहुंचे थे
आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए अनुमति ली थी पर जितने लोगों की संख्या बताई गई थी, उससे कहीं ज्यादा लोग सत्संग में पहुंचे थे खबर है कि हाथरस में भोलेबाबा का प्रवचन चल रहा था वहीं इसी बीच किसी बात को लेकर अफवाह की वजह से यह भगदड़ मचने की बात सामने आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
सीएम योगी ने राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
वहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं साथ ही सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
