'देश में UP का और विदेशों में भारत का अपमान करते हैं...' रायबरेली में राहुल पर बरसे सीएम योगी, मनुस्मृति को लेकर भी जमकर सुनाया

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के पुराने बयानों और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, जब राहुल गांधी यूपी से बाहर जाते हैं तो उत्तर प्रदेश का अपमान करते हैं और जब देश से बाहर विदेश जाते हैं तो पूरे भारत का अपमान करते हैं।

CM Yogi Attacks Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री पद, देश की संवैधानिक संस्थाओं, सांस्कृतिक विरासत और मनुस्मृति को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री और देश के प्रमुख संस्थानों पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, जब आप भारत की संस्थाओं और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तो आप केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं कर रहे होते, बल्कि पूरी संस्था और देश का अपमान करते हैं।

CM Yogi in Raebareli

रायबरेली में राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, देश के प्रधानमंत्री महज एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत की एक संप्रभु संस्था हैं। अगर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा किया जाएगा, तो भारत का हर नागरिक खुद को कटघरे में महसूस करेगा। ऐसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से वर्तमान पीढ़ी के सामने पहचान का संकट पैदा होता है, क्योंकि पूरी संस्था ही संदेह के घेरे में आ जाती है।

End of Feed