अभी गर्मी दूर ही रहेगी, और बारिश के लिए रहें तैयार; मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर भारत में मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का प्रकोप दिखने लगा था। लेकिन लगातार दो 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया। अफगानिस्तान से भारत तक फैली एक दुर्लभ सीधी ट्रफ लाइन के कारण मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस अनोखे सिस्टम से तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे मार्च में फिलहाल हीटवेव से राहत बनी रहेगी।

मार्च का महीना, भीषण गर्मी और आने वाले दिनों के बारे में सोचकर ही लोग घबराने लगे थे। तभी एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हवा में नमी लेकर आया और मौसम को सुहावना कर गया। इसके तुरंत बाद दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आया और आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का नया दौर ले आया। यही नहीं, ऊंचे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी भी हुई। एक के बाद एक आए इन दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जैसे एक बार फिर से ठंड लौट आई, पंखे बंद हो गए। जी हां, पिछले एक हफ्ते में मौसम के करवट लेने की यही कहानी है। अगर आपको लगता है कि ये कहानी खत्म हो गई, बारिश का दौर खत्म हो गया और फिर से तेज धूप और हीटवेव का प्रकोप झेलना पड़ेगा तो आप गलत हैं। क्योंकि अब जो मौसम बन गया है, वह जल्दी पलटी मारने वाला नहीं है। चलिए जानते हैं मौसम विभाग ने इस बारे में क्या कहा है -

Rain and wester disturbance

फिलहाल गर्मी की छुट्टी, अभी और होगी बारिश

आमतौर पर सर्दियों के ठंडे मौसम में पश्चिमी की ओर से आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर भारत में बारिश होती है। मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस खास है। सिर्फ इसलिए नहीं कि इसके कारण इस मौसम में बारिश हो रही है, बल्कि इसलिए कि इसका शेप यानी आकार अनोखा है। अनोखा इसलिए भी है क्योंकि इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने मार्च में अचानक बढ़ी गर्मी से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी भारत में लोगों को राहत दी है।

End of Feed