शहर

पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, 1 जून से हर रूट पर महिलाएं कर सकेंगे फ्री यात्रा, सुवेंदु सरकार का ऐलान

Free Bus Travel: महिलाओं को इस योजना का लाभ देने के लिए QR-कोड आधारित स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कार्ड पर लाभार्थी का नाम और फोटो दर्ज होगा।

Image

पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, 1 जून से हर रूट पर महिलाएं कर सकेंगे फ्री यात्रा, सुवेंदु सरकार का ऐलान

West Bengal News: पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 1 जून से राज्य संचालित सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। यह सुविधा छोटी दूरी से लेकर लंबी दूरी तक चलने वाली सभी सरकारी बस सेवाओं पर लागू होगी।

सरकार के मुताबिक, महिलाओं को इस योजना का लाभ देने के लिए QR-कोड आधारित स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कार्ड पर लाभार्थी का नाम और फोटो दर्ज होगा। कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं को अपने क्षेत्र के BDO या SDO कार्यालय में आवेदन करना होगा।

आवेदन के दौरान आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइेंस, पासपोर्ट या स्कूल-कॉलेज आईडी जैसे किसी वैध पहचान पत्र के साथ हाल की फोटो जमा करनी होगी।

जिनके पास स्मार्ट कार्ड नहीं, वो क्या करेंगे?

सरकार ने यह भी साफ किया है कि जब तक स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हो जाते, तब तक महिलाएं किसी भी वैध फोटो आईडी को दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए बस कंडक्टर यात्रियों को 'जीरो वैल्यू टिकट' जारी करेंगे। राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में राहत देना और उनकी यात्रा को अधिक सुलभ बनाना है। माना जा रहा है कि इस फैसले से रोजाना काम, पढ़ाई और अन्य जरूरतों के लिए सफर करने वाली लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा।

चाय बागान श्रमिकों के कदम उठाने के आदेश

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य के उत्तरी भाग में एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में चाय बागान श्रमिकों के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिए कदम उठाने के आदेश भी दिए। पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में उत्तर बंगाल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) की स्थापना का वादा किया गया था। उत्तर बंगाल में मुख्यमंत्री अधिकारी की पहली प्रशासनिक बैठक के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article