West Bengal Assembly Election 2026: ममता बनर्जी ने भरा नामांकन, सुवेंदु अधिकारी से मिल रही टक्कर

ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भर दिया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है जो उन्हें 2021 में हरा चुके हैं। ममता ने एक बार फिर SIR के मुद्दे पर अपना दर्द बयां किया।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और AITC प्रमुख ममता बनर्जी ने आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। ममनता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर (Bhabanipur Seat) विधानसभा सीटे से अपना नामांकन यानी Nomination दाखिल किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले भी तीन बार इस सीट से जीत दर्ज कर चुकी हैं और इस बार जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में उतर गई हैं। हालांकि, इस बार का मुकाबला उनके लिए काफी कड़ा माना जा रहा है।

West Bengal Assembly Election Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा

ज्ञात हो ममता बनर्जी ने 2011 से लगातार तीन बार भवानीपुर सीट से जीत दर्ज की है। बता दें कि साल 2011 में ही नकी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल में 34 साल पुराने वाम शासन का अंत किया था।

End of Feed