दिल्ली में वजीराबाद रोड को दिसंबर तक नहीं मिलने वाली ट्रैफिक जाम से मुक्ति, जानें क्या है मामला?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वजीराबाद रोड पर दिसंबर 2026 तक ट्रैफिक प्रभावित रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही दैनिक यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ता भी सुझाया गया है। जानें क्या है पूरा मामला -

अगर आप रोज वजीराबाद रोड से सफर करते हैं तो आप और वहां से गुजरने वाले लाखों यात्रियों के लिए यह खबर बहुत ही अहम है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते आने वाले कई महीनों तक इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक बना रहेगा। खासतौर पर सुबह और शाम के पीक आवर्स में यात्रियों को यहां लंबा जाम झेलना पड़ सकता है। इसलिए यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

Wazirabad road

वजीराबाद रोड पर अगले कई महीने जाम का झाम

सड़क के दोनों तरफ काम जारी

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से बृजपुरी कट तक दोनों ओर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यही नहीं बृजपुरी कट से वापस भजनपुरा मेट्रो स्टेशन की दिशा में भी निर्माण कार्य जारी है। यानी सड़क के दोनों तरफ काम किया जा रहा है। इसी कारण कई स्थानों पर लेन प्रतिबंध लागू किए गए हैं, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

End of Feed