Meerut: 'रोटी में पहले थूका फिर तंदूर में पकाया...' तेजी वायरल हो रहा वीडियो, हिरासत में लिए गए दो लोग

Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में थूककर रोटी बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मेरठ के नौचंकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ढाबे का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। रोटी बनाने वाले युवक का नाम राजा बताया जा रहा है, जो बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने राजा और उसके साथ जमशेद नामक दूसरे लड़के को हिरासत में लिया है।

Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में थूककर रोटी बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मेरठ के नौचंकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ढाबे का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रोटी बना रहा है। उस पर आरोप है कि वह रोटी पर थूकने के बाद उसे तंदूर में डाल रहा है।

meerut viral video

मेरठ वायरल वीडियो

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने वीडियो वायरल पर संज्ञान लेते हुए रोटी बनाने वाले दो कारीगरों को हिरासत में लिया है। दरअसल, मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोप है कि हापुर रोड पर एक पहलवान ढाबा नामक काफी पुराना ढाबा है। वहां खाना खाने पहुंचे कुछ युवकों ने रोटी बना रहे कारीगर का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और हंगामा किया।

End of Feed