वाराणसी

World's Longest River Cruise: गंगा विलास क्रूज पहुंचा वाराणसी, पानी पर तैरते महल को देखने उमड़े पर्यटक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 10:06 PM IST

Ganga Vilas Cruise Launch: गंगा विलास क्रूज अब दुनिया की सबसे लंबी यात्रा पर जाएगा। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रवाना करेंगे। यह क्रूज कोलकाता से स्विस मेहमानों को लेकर वाराणसी पहुंचा है। यहां के पर्यटन स्थलों को मेहमानों को घुमाया गया है। ताकि उन्हें यहां की सभ्यता-संस्कृति की जानकारी हो।

Image

गंगा विलास क्रूज को प्रधानमंत्री करेंगे रवाना

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता से स्विस मेहमानों को लेकर रवाना हुआ था क्रूज
  • मेहमान वाराणसी में कर रहे प्रवास
  • यात्रा को हरी झंडी मिलने के बाद 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा क्रूज


Varanasi News: अगले हफ्ते देश में क्रूज टूरिज्म के इतिहास में बड़ी शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा विलास क्रूज को दुनिया की सबसे लंबी जल यात्रा पर रवाना करेंगे। यह क्रूज 3200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय करेगा। क्रूज भारत और बांग्लादेश से गुजरने वाली 27 नदी प्रणालियों के रास्ते अपनी मंजिल पर पहुंचेगा। इस लंबे सफर में क्रूज पटना, साहिबगंज, कोलकाता, ढाका और गुवाहाटी आदि शहरों से होकर गुजरेगा।

इन शहरों के पर्यटन स्थलों को क्रूज पर सवार लोग घूमेंगे और उनसे जुड़ी जानकारी हासिल करेंगे। यह क्रूज लग्जरी सुविधाओं से भरपूर है। इसमें 18 सुइट हैं। क्रूज पर एक शानदार रेस्तरां, स्पा और सनडेक भी है। मेन डेक पर 40 सीटों वाला रेस्टोरेंट है। इसमें कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजनों के साथ कुछ बुफे काउंटर लगे हैं।

क्रूज पर बार भी

क्रूज के ऊपरी डेक की आउटडोर सिटिंग में रियल टीक स्टीमर चेयर्स और कॉफी टेबल के साथ एक बार बनाया गया है। यात्रियों को क्रूज एक तरह स्पेशल अनुभव देगा। इसमें शॉवर युक्त बाथरूम, कन्वर्टिबल बेड्स, फ्रेंच बालकनी, एलईडी टीवी, तिजोरी, स्मोक अलार्म्स, लाइफ वेस्ट और स्प्रिंकलर्स है।

1 मार्च को यात्रा पूरी होने की संभावना

वाराणसी से रवाना होकर यह क्रूज डिब्रूगढ़ तक पहुंचेगा। यह यात्रा एक मार्च तक पूरी होने की संभावना है। वाराणसी में गंगा नदी पर होने वाली मशहूर गंगा आरती के साथ यह क्रूज अपनी यात्रा पर रवाना हो जाएगा। वाराणसी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सारनाथ को घूमेंगे। मायोंग और नदी में बने द्वीप माजुली भी घूमेंगे। यात्रा में स्विटजरलैंड के 32 सैलानी शामिल होंगे। मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के मुताबिक इससे देश में नदी पर्यटन का दायरा बढ़ेगा। अभी वाराणसी और कोलकाता के बीच 8 रिवर क्रूज चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा दूसरे राष्ट्रीय जल मार्ग पर भी क्रूज चलाए जा रहे हैं।

11 नवंबर को मुख्यमंत्री ने किया था टाइम टेबल का विमोचन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक की सबसे लंबी रिवर यात्रा के टाइम टेबल का विमोचन किया था। 11 नवंबर को यह विमोचन हुआ था। फिर कोलकाता से गंगा विलास क्रूज रवाना हुआ था। क्रूज का सर्विस कैंपेन 2018 से किया जा रहा था। फिर 2020 में इसे लांच होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इसे अब लांच किया जा रहा है। क्रूज की लंबाई 62.5 मीटर और चौड़ाई 12.8 मीटर और ड्राफ्ट 1.3 मीटर है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article