Varanasi News: नए साल से वाराणसी में नाइट बाजार लगेगा। यह बाजार शहर के लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे लगाया जाएगा। इसमें 99 दुकानें संचालित की जाएंगी। इन दुकानों के लिए 134 आवेदन आए हैं। पहले चरण में इनमें से 54 वेंडर्स चिह्नित भी कर लिए गए हैं। दूसरे चरण के सर्वे की प्रक्रिया जारी है। बहुत जल्द ही चयनित वेंडर्स को दुकानें आवंटित कर दी जाएंगी, जिसके बाद वह उसका संचालन कर सकेंगे।
वाराणसी शहर के लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे बना नाइट बाजार
वाराणसी स्मार्ट सिटी के अधिकारी के मुताबिक नाइट बाजार में सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्मार्ट सिटी ने इस बाजार का निर्माण कराने के लिए 10 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर में बाजार विकसित किया गया है।
