Varanasi News: वाराणसी में गिरी घर की छत, महिला की मौत, मलबे में दबे 5 लोग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 03:02 PM IST

Roof Collapses In Varanasi: वाराणसी में एक जर्जर मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि, मोहल्ले के लोग सहम गए। लोगों की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य किया। बताया जाता है कि मकान 100 साल पुराना था।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर के जंगमबाड़ी मोहल्ले की घटना, एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
  • 100 साल पुराना था मकान, घर में रह रहे थे 18 लोग
  • छत गिरने के 20 मिनट तक नहीं दिखी थी 50 वर्षीय बेबी

Varanasi News: शहर के जंगमबाड़ी मोहल्ले में गुरुवार की देर रात 100 साल पुराना मकान अचानक गिर गया। मकान की छत गिरने से 50 साल की बेबी की मौत हो गई। बेबी चाय विक्रेता राजेंद्र वर्मा की पत्नी थी। वहीं, परिवार के अन्य पांच सदस्य घायल हो गए हैं। ये सभी छत गिरने के बाद मलबे में दब गए थे। इन्हें एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकला। मकान तारा देवी के नाम पर है। तारा की चार बेटियां हैं। परिवार के कुल 18 सदस्य मकान में रह रहे थे।

Varanasi News (1)

100 पुराने मकान की छत गिरने से महिला की मौत

मकान के पीछे के दो कमरे बेहद जर्जर थे। एक कमरे में राजेंद्र वर्मा, इनकी पत्नी बेबी, बेटियां हेमा और नीलू एवं बेटा दीपक रहता था। दूसरे कमरे में संजय वर्मा, इनकी मां सावित्री देवी, पत्नी किरण देवी, बेटी मानसी रह रहे थे। इन दोनों कमरों के सटे हिस्से में सोनू रहता था। गुरुवार की रात दोनों कमरों की छत ढह गई।

End of Feed