वाराणसी

Varanasi News: हनुमान चालीसा को लेकर विवाद, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश, पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। हिंदूवादी संगठन हनुमान सेना का कहना है कि शनिवार को उसी मंदिर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

Image

हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर विवाद

वाराणसी के मदनपुर इलाके में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर विवाद हो गया। मंदिर के पुजारी का रूप है पड़ोसियों ने हनुमान चालीसा बजाने पर आपत्ति की और जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

वाराणसी के मुस्लिम बहुल मदनपुर इलाके में सालों पुराना प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित है। मस्जिद की पुजारी संजय प्रजापति का आरोप है कि गुरुवार की सुबह पड़ोस के ही अब्दुल नासिर मंदिर पहुंचते हैं। अब्दुल नासिर ने मंदिर में बज रहे हनुमान चालीसा के पाठ पर एतराज जताया।

उसने संजय को धमकी देते हुए लाउडस्पीकर को बंद करने को बोला। संजय से कहा कि हनुमान चालीसा की आवाज उसके कानों तक नहीं पहुंचनी चाहिए। संजय के मुताबिक कुछ देर में ही पड़ोस के कुछ और लोग आ गए और डराने धमकाने लगे।

हिंदूवादी संगठन ने दी हनुमान चालीसा पढ़ने की दी धमकी

मुस्लिम बहुल मदनपुरा इलाके में धार्मिक आजादी रोकने की खबर जैसे ही शहर में फैली हड़कंप मच गया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। हिंदूवादी संगठन हनुमान सेना का कहना है कि शनिवार को उसी मंदिर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

End of Article