Varanasi News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत 60 पर FIR, पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी

वाराणसी में बिना अनुमति के पदयात्रा आयोजित करने के मामले में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय समेत 10 नामजद और 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस घटना के बाद, अजय राय ने पोल खोल आंदोलन की चेतावनी दी है।

वाराणसी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और उनके समर्थकों पर गुरुवार शाम को मुख्य सड़क जाम करने और यातायात बाधित करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने अजय राय सहित 10 नामजद और 50 अज्ञात कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह घटना इंग्लिशिया लाइन पर आयोजित एक पदयात्रा के दौरान हुई, जिसके लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी।

Ajay Rai

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (तस्वीर साभार-UP Congress ट्विटर)

न्यूज 18 के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे गड्ढों की स्थिति को उजागर करने के लिए प्रदर्शन किया, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हुआ और आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि इस अव्यवस्था ने सार्वजनिक व्यवस्था को भी प्रभावित किया। FIR में कहा गया है कि यह पदयात्रा बिना अनुमति के आयोजित की गई थी, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

End of Feed