​UP: गाजीपुर में सनसनीखेज वारदात, युवक ने माता-पिता और बहन को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया हत्या को अंजाम

यूपी के गाजीपुर जिले में एक युवक ने जमीन की लालच में अपने माता-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बहन को जमीन देने के माता-पिता के फैसले से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Ghazipur News: जमीन और संपत्ति के लिए आज के समय में लोग अपने को भी नहीं छोड़ते हैं। जमीन-जायदाद के लिए लोग अपने परिवार के खुन से प्यासे हो जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता और बहन की हत्या कर दी वो भी एक जमीन के टुकड़े की लालच में। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Crime News.

गाजीपुर में युवक ने माता-पिता और बहन को उतारा मौत के घाट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

कुल्हाड़ी से उतारा परिवार को मौत के घाट

पुलिस अधिकारी ने मृतकों की पहचान शिवराम यादव (65), जमुनी देवी (60) और कुसुम देवी (36) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि शिवराम यादव के बेटे ने जमीन के टुकड़े के लिए अपने पिता, मां और बहन की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। जिले के पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के डीलिया गांव में अभय यादव नामक व्यक्ति ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है।

End of Feed