काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सोशल साइंस फैकल्टी के वार्षिकोत्सव के दौरान कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के ठीक बाहर हिंदी फिल्मों के गानों पर ग्रुप डांस करना शुरू कर दिया। इसे लेकर अब विश्वविद्यालय में विरोध शुरू हो गया है। छात्रों का एक धड़ा मंदिर के बाहर ग्रुप डांस का विरोध कर रहा है। सर्व विद्या की राजधानी वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने रील बनाने को लेकर छात्रों के द्वारा सोशल मीडिया पर विरोध किया जा रहा है।
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर फिल्मी गानों पर छात्रों ने किया ग्रुप डांस,मचा बवाल, हो रहा है विरोध, देखें वीडियो
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 24, 2023, 04:47 PM IST
काशी विश्वनाथ मंदिर के ठीक बाहर हिंदी फिल्मों के गानों पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस किया। छात्रों का एक धड़ा ने मंदिर के बाहर इस ग्रुप डांस का विरोध कर रहा है।
End of Feed
