Ghazipur Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाजीपुर में सड़क हादसा (फोटो-टाइम्स नाउ नवभारत)
पुलिस अधिकारी ने मृतकों की पहचान भरसर गांव निवासी अभिषेक (20) अपने दोस्त किशन प्रजापति (19) के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से राजदेपुर देहाती स्थित एक अस्पताल जा रहा था लेकिन रास्ते में बक्सूपुर के पास उसकी मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
