Varanasi: फर्जी सेना का अधिकारी बनकर महिलाओं को देता था झांसा, 25 लड़कियों से ऐंठ चुका था 40 लाख

वाराणसी पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो खुद को सेना और सुरक्षा एजेंसियों का अफसर बताकर महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था और पैसे ठगता था। पुलिस ने उसके पास से कई फर्जी पहचान पत्र और सेना से जुड़े कई सामान मिले हैं। वह खुद को प्रभावशाली बताने के लिए अपनी तस्वीरें बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ एडिट करके पोस्ट करता था।

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने एक बड़े ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सेना का अधिकारी बताकर बताकर महिलाओं को शादी का झांसा देता था और पैसों की ठगी करता था। आरोपी के खिलाफ चितईपुर थाने में एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

fake army officer arrested from varanasi

फर्जी अधिकारी बनकर महिलाओं को फंसाता था आरोपी

फर्जी पहचान से देता था धोखा

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से तेलंगाना के पेडापल्ली जिले का रहने वाला है। जो खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का कमांडो और NIA का अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करता था। उसने फर्जी आईडी कार्ड बनवा रखे थे, जिनका इस्तेमाल वह अपनी पहचान छिपाने और सरकारी अधिकारी दिखने के लिए करता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से कई फर्जी पहचान पत्र और सेना से जुड़े कई सामान भी बरामद किए हैं।

End of Feed