Varanasi Rail News: होली बाद बहुत अधिक संख्या में वाराणसी से लोग अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के यात्रियों को उठानी पड़ रही है। जिनका टिकट कंफर्म है, उन्हें सफर में भीड़ से दिक्कत हो रही है। दरअसल, जनरल टिकट वाले यात्री स्लीपर बोगी में सवार हो जा रहे हैं। वहीं, मार्च तक ट्रेनों में टिकट उपलब्ध नहीं है। वंदे भारत एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस में भी वेटिंग जारी है। वंदे भारत की चेयरकार सीट के लिए 14 मार्च को 98 वेटिंग है। इसी तरह 15 मार्च को 61, 17 मार्च को 39, 18 मार्च को 68 वेटिंग है।
वाराणसी जंक्शन से खुलने वाली ट्रेनों में नहीं है सीट
राजधानी एक्सप्रेस में 18 मार्च तक सीट नहीं उपलब्ध है। वेटिंग लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। वाराणसी से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस में सोमवार को 73 वेटिंग है। 14 मार्च को 47, 15 मार्च को 42, 16 मार्च को 32 वेटिंग है। मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट में 14 मार्च को 150, 17 मार्च को 94, 18 मार्च को 88, 21 मार्च को 57, 24 मार्च को 36 वेटिंग है। महानगरी एक्सप्रेस में सोमवार को 179, 14 मार्च को 173, 15 मार्च को 161,16 मार्च को 109 वेटिंग है। ट्रेन नंबर 12168 बनारस एक्सप्रेस में सोमवार को 99, 14 मार्च को 90, 15 मार्च को 148, 16 मार्च को 114 वेटिंग है। कामायनी एक्सप्रेस में सोमवार को 111, 14 मार्च को 88, 15 मार्च को 102 और 16 मार्च को 69 वेटिंग है।
