Varanasi Command and Control Centre: होली पर शहर की सभी व्यवस्थाओं की निगरानी होगी। यह निगरानी स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। शहर की साफ-सफाई, पानी की आपूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। इनसे जुड़े हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। कोई भी इन नंबर पर कॉल करके सेवा का लाभ उठा सकेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एनपी सिंह के मुताबिक होली वाली सुबह जल्दी ही शहर की सफाई करा दी जाएगी। इसके लिए कर्मियों और पदाधिकारियों को ड्यूटी भी लगा दी गई है।
होली की राख नौ और 10 मार्च को हटाई जाएगी। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संदीप चौधरी का कहना है कि त्योहार पर सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी खुली रहेगी। जलकल विभाग के उच्च अधिकारी कहना है कि मुख्यालय और चारों जोन में बेहतर जलापूर्ति का समय तय कर कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी कर्मी अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी करेंगे।
