वाराणसी

Molestation in BHU: IIT छात्रा के साथ शर्मनाक वारदात, युवकों ने 'कपड़े उतारे' 'किस' किया

Molestation in BHU - काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आईआईटी की छात्रा से छेड़खानी से नाराज छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि कैंपस के भीतर ही मनचलों नें छात्रा के साथ छेडछाड़ करते हुए उसके कपड़े उतरवाए और 'किस' भी किया।

Image

आईआईटी छात्रा से छेड़खानी

Photo : Twitter

वाराणसी: प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में भी बेटियां असुरक्षित हैं। इस बार काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आईआईटी डिपार्टमेंट में एक छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार की देर रात परिसर में अपने दोस्त के साथ घूम रही आईआईटी के छात्रा के साथ कुछ मनचलों ने मारपीट की और छेड़खानी करके उसका वीडियो बना लिया। घटना की खबर जैसे ही परिसर में हुई, पूरे परिसर के छात्र इकट्ठा होकर धरने पर बैठ गए। धरनारत छात्रों के मुताबिक, बीएचयू में 2017 में हुई छेड़खानी की घटना से ज्यादा बड़ी घटना है। छात्रों की माने तो परिसर में ऐसी घटनाएं रोजाना होती हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर यहां कोई इंतजाम नहीं हैं। उधर, छात्रा से छेड़खानी से प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने छात्रा के कपड़े उतारे और किस किया। उन्होंने, इसका वीडियो भी बनाया।

आरोपियों ने किस कर छात्रा के कपड़े उतारे

एफआईआर में छात्रा ने बताया कि, "मैं अपने हस्टल न्यू गर्ल्स IIT BHU से निकली। गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे के पास पहुंचने पर मेरा दोस्त मुझे मिला। हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मन्दिर से करीब 300-400 मीटर के बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आ धमके। वे लोग अपनी बाइक वहीं खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को अलग कर दिया। मेरा मुंह पूरी तरह से दबा लिया और फिर एक किनारे में लेकर गए। आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसे किस किया। उसके बाद उसके सारे कपड़े निकालकर विडियो और फोटो बनाया। जब उसने बचाव के लिए चिल्लाया तो उसे मारने की धमकी दी। फिर उसका फोन नंबर भी लिया और 10-15 मिनट तक उसे बंधक बनाए रखा। उसके बाद छोड़ दिया।"

IIT BHU पेट्रोलिंग गार्ड क्या करते रहे

छात्रा ने आगे बताया, "वहां से मैं अपने हॉस्टल के लिए भागी। पीछे से मुझे बाइक की आवाज सुनाई दी। मैं डरकर सामने प्रफेसर आवास के अन्दर घुस गई। वहां पर 20 मिनट तक रुकी रही। उसके बाद मैंने प्रोफेसर से संपर्क किया तो वो मुझे अपने घर के गेट तक छोड़ा। वहां से पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी के राहुल राठौर ने मुझे IIT BHU पेट्रोलिंग गार्ड के पास तक छोड़ा।" एफआईआर में छात्रा ने आरोपियों की पहचान भी बताई है।

छात्रा के साथ घटना के बाद छात्रों में आक्रोश

धरनारत छात्र दीपक कुमार ठाकुर ने बताया कि छात्रा के साथ मारपीट कर बेहद अश्लील हरकतें की गईं। इस पूरी घटना का वीडियो भी बदमाशों ने बनाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस जगह यह घटना हुई है वहां से बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड का एक बूथ भी है, जहां सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं। इतना ही नहीं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं। इस घटना को लेकर छात्रों में जबरदस्त आक्रोश है और पूरे परिसर में पेन डाउन की स्थिति है। किसी भी डिपार्टमेंट में कोई क्लास नहीं चल रही है और न ही किसी लैब में कोई किसी तरीके का कोई काम हो रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!