Varanasi: गमछा विवाद के बाद चाय पर हुई सुलह; लहुराबीर की अड़ी बनी विधायक-मंत्री के भरत मिलाप की गवाह

वाराणसी के लहुराबीर की अड़ी पर गुरुवार शाम सियासी सुलह का नजारा देखने को मिला। गमछा विवाद के बाद मंत्री रविन्द्र जायसवाल और विधायक नीलकंठ तिवारी एक साथ चाय पीते नजर आए। हाल ही में सीएम योगी की मौजूदगी में मंच पर गमछा फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे विपक्ष ने मुद्दा बनाया।

Varanasi News: बनारस की राजनीति में गुरुवार की शाम कुछ अलग थी। शहर के लहुराबीर की मशहूर अड़ी चर्चा में रही, जब गमछा विवाद को लेकर सुर्खियों में आए मंत्री रविन्द्र जायसवाल और विधायक नीलकंठ तिवारी साथ नजर आए। दोनों ने एक ही बेंच पर बैठकर चाय पी और रिश्तों में मिठास घोलने की कोशिश की। यह मुलाकात वाराणसी की सियासत में भरत मिलाप जैसा दृश्य पेश करती दिखी।

varanasi neelkanth tiwari ravindra jaiswal

साथ चाय पीते नीलकंठ तिवारी और रविंद्र जायसवाल

सीएम के सामने फेंका था गमछा

दरअसल, कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर थे। सरोजा पैलेस में आयोजित स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक अजीब वाकया हो गया। स्वागत के दौरान मंत्री और विधायक के बीच गमछा देने को लेकर हल्की नोकझोंक हुई और दोनों एक-दूसरे की ओर गमछा फेंकते नजर आए।

End of Feed