बलिया में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला से टकराकर पलटी बाइक, दो लोगों की मौत

यूपी के बलिया में सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक पर सवार 7 वर्षीय बच्ची और सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई है। बाइक पर सवार बच्ची के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ballia Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में एक सात वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों को मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टक्कर के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Accident News

बलिया में दर्दनाक हादसा (फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के सहतवार-बांसडीह मार्ग पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क पार कर रही एक महिला से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सड़क पार कर रही पूनम (30) और मोटरसाइकिल सवार परी (सात) की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहे परी के पिता और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed