International Yoga Day 2023: श्री काशी विश्वनाथ धाम में 1000 लोग एक साथ करेंगे योग, अद्धभुत होगा नजारा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 18, 2023, 10:35 PM IST

International Yoga Day 2023 in Varanasi: नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी में 1000 लोग एक साथ योग करेंगे, इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. काशी से योगी का संदेश देने के लिए योगी सरकार ने बनाया बृहद् प्लान
  2. नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा विश्वनाथ से होगी दुनिया के निरामय की कामना
  3. इसके अलावा काशी के 30 प्रसिद्धा घाटों पर भी सुबह सुबह आयोजित होंगे योग कार्यक्रम

International Yoga Day 2023 Varanasi News: आदियोगी भगवान शिव और विश्व के प्रथम योगगुरू महर्षि पतंजलि की कर्मभूमि है काशी नगरी, इस वर्ष 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ 1000 लोग श्री काशी विश्वनाथ धाम से दुनिया को निरोग रहने का की कामना करेंगे। काशी से योगी का संदेश देने के लिए योगी सरकार ने बृहद् स्तर पर प्लान बनाया है। विश्वनाथ कॉरिडोर में योग दिवस के दिन एक साथ हजार लोग सूर्य नमस्कार भी करेंगे। विश्वनाथ धाम के अलावा काशी के प्रमुख 30 घाटों पर 21 जून को वृहद योग कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी चल रही है।

International Yoga Day 2023 in Varanasi

श्री काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी में 1000 लोग एक साथ योग करेंगे

इसके अलावा पर्यटन स्थलों, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य जगहों पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी चल रही है। सरकार 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह भी मना रही है। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने और भागीदारी के लिए "हर आंगन योग" नारे के साथ सप्ताह भर से योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

End of Feed