इस प्रमुख धार्मिक शहर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में बढ़ेंगे 8 और कोच

पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कोचों की संख्या 8 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है। कोच बढ़ाने से यात्रियों की सुविधा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह नई व्यवस्था 7 अगस्त से लागू होगी।

वंदे भारत ट्रेन निसंदेह भारत की सबसे अच्छी और तेज ट्रेन है। यही कारण है कि इस ट्रेन की मांग हर कहीं हो रही है। जिन रूट पर भारतीय रेलवे इस ट्रेन को चला रही है, वहां भी यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। वेटिंग लिस्ट लंबी है और हर कोई वंदे भारत का सफर करना चाहता है। यही कारण है कि तमाम रूट पर वंदे भारत के कोच बढ़ाने पड़े हैं। ऐसा ही अब पुरी-राउरकेला रूट पर भी किया जा रहा है।

Vande Bharat Train right PTI.

8 की जगह अब 16 कोच की वंदे भारत चलेगी (Photo - PTI)

यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (20836/20835) में कोचों की संख्या 100 फीसद तक बढ़ाने की घोषणा की है। 7 अगस्त से यह ट्रेन अब आठ की बजाय 16 कोचों के साथ चलेगी।

End of Feed