Nov 01, 2026

चांद पर न हवा न पानी, फिर क्या वहां लोहे में जंग लग सकता है

Pankaj Yadav

​क्या चांद पर भी लगता है जंग?​

धरती पर लोहे में जंग लगते ते आपनो देखा ही होगा लेकिन क्या कभी यह सोचा है कि चांद पर लोहे में जंग लग सकता है या नहीं?

Credit: iStock

​आखिर कैसे? क्या सोचा कभी​

आपमें से बहुत लोग कहेंगे कि चांद पर जब हवा और पानी है ही नहीं तो लोहे में जंग कैसे लग सकता है?

Credit: iStock

​कैसे आज जान लें​

मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चांद पर लोहे में जंग लग सकता है और वह कैसे उसके पीछे का कारण आज जान लें।

Credit: iStock

​चांद पर मिला जंग का एक रूप​

भारत द्वारा भेजे गए चंद्रयान-1 के आंकड़ों से यह पता चला है कि चांद की सतह पर हेमेटाइट मौजूद है, जो लोहे में लगे जंग का ही एक रूप है।

Credit: iStock

You may also like

खतरे के बीच रंग बदल लेता है यह पक्षी, कह...
क्या सच में रात को प्लेन कम शोर करते हैं...

​चांद पर पानी-हवा कुछ नहीं, फिर कैसे​

अब बताते हैं कि कैसे जंग लग सकता है? दरअसल, चांद पर खुद का ऑक्सीजन और पानी नहीं है। मगर वहां मौजूद पानी के अंश और धरती से बहती हवा का वहां पहुंचना इसकी वजह हो सकते हैं।

Credit: iStock

​पृथ्वी से पहुंचती है ऑक्सीजन​

बता दें कि हर महीने 5 दिनों के लिए पृथ्वी के वायुमंडल से निकलने वाली ऑक्सीजन हवा के जरिए चांद के ध्रुवों तक पहुंचती है। जिसे अर्थ विंड कहते हैं।

Credit: iStock

​चांद पर ऐसे लग सकती है जंग​

चांद की मिट्टी और चट्टानों में पानी के अंश मौजूद हैं और अंतरिक्ष से जब छोटे उल्कापिंड चांद की सतह से टकराते हैं, तो उनकी गर्मी से वहां छिपी नमी और हाइड्रोजन-ऑक्सीजन की प्रतिक्रिया से जंग बनती है।

Credit: iStock

​चांद पर मिले जंग को क्या कहते हैं?​

यह सब मिलकर चांद पर मौजूद आयरन-युक्त चट्टानों को ऑक्सीकृत (oxidize) कर देता है, जिससे वहां जंग दिखाई देती है। जिसे हेमेटाइट कहा जाता है।

Credit: iStock

​तो ये थी वजह!​

इस तरह से चांद पर जंग लग सकता है और इस पूरी प्रक्रिया के लिए पृथ्वी काफी हद तक जिम्मेदार है और अगर चांद पर लोहा छोड़ दिया जाए तो उसमें जंग जरूर लग जाएगा।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: खतरे के बीच रंग बदल लेता है यह पक्षी, कहलाता है 'घोस्ट बर्ड'

ऐसी और स्टोरीज देखें