Vaishali News: राजद नेता मैनेजर सहनी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

वैशाली में राजद नेता मैनेजर सहनी की गुरुवार देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से लोगों में गुस्सा भरा हुआ है, वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

Vaishali News: वैशाली के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में देर रात राजद नेता मैनेजर सहनी की हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने मैहसौर थाना क्षेत्र में उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और वहां से फरार हो गए। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना से लोगों में आक्रोशित फैला हुआ है, वे सड़क जाम करके अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

RJD Leader shot dead

राजद नेता की गोली मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

कार से उतारकर मारी गोली

राजद नेता मैनेजर सहनी पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के अजीजपुर चांदे पंचायत की उप मुखिया के पति हैं। गुरुवार देर रात को वे अपनी किसी रिश्तेदार महिला को पहुंचाने के लिए कार से निकले थे। इसी दौरान थाना मैहसौर के मरुइ चौक के पास बाइक के दो सवार आए और उन्हें कार रोकने का इशारा किया। राजद नेता जब कार से नीचे उतरे तो बदमाशों ने उनके सीने पर गोलियों की बौझार कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। जब उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, तभी जंदाहा पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

End of Feed