Uttarakhand में आज फ्लैश फ्लड का खतरा, अल्मोडा, देहरादून, टिहरी सहित 12 जिलों में IMD का अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज कुल 13 में से 12 जिलों के लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में भारी बारिश के चलते अचानक फ्लैश फ्लड की आशंका है। लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अगले 24 घंटे काफी संवेदनशील हैं। बड़ी बात ये है कि राज्य के 13 में से 12 जिलों में अलर्ट है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल के कई हिस्सों में फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ का खतरा जताया है। IMD के अलर्ट के बाद राज्य सरकार ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand Flash Flood

उत्तराखंड के 12 जिलों में आज फ्लैश फ्लड का अलर्ट

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों के संवेदनशील इलाकों में नदियों और बरसाती नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने, जलभराव और फ्लैश फ्लड की स्थिति बन सकती है। लगातार बारिश के कारण नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

End of Feed