उत्तराखंड में IMD का बड़ा अलर्ट; 9 और 10 अगस्त को आसमान से बरसेगी आफत, देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 9 और 10 अगस्त को कई पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है।

Uttarakhand Weather: देहरादून मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बेहद तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त के लिए बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। 9 अगस्त को राज्य के अन्य पर्वतीय इलाकों में भी तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड का मौसम

10 अगस्त को यहां होगी भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 10 अगस्त यानी सोमवार को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक और अत्यंत तेज बारिश की स्थिति बन सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed