Uttarakhand: रुद्रप्रयाग की पहाड़ियों में गिरा 'रहस्यमयी' ड्रोन, पहले उड़ी हेलीकॉप्टर क्रैश की अफवाह, मौके पर मची अफरा-तफरी!

Uttarakhand Drone Crash: रुद्रप्रयाग के सारी क्षेत्र में एक संदिग्ध ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पहले हेलीकॉप्टर क्रैश की अफवाह उड़ी थी, लेकिन बाद में यह ड्रोन निकला। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा गतिविधियों के बीच गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। जनपद रुद्रप्रयाग के सारी क्षेत्र अंतर्गत ककोड़ाखाल-बिजराकोट मोटर मार्ग के समीप दोपहर के समय एक उन्नत मानवरहित हवाई वाहन (UAV) यानी ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में पहाड़ी ढलान पर गिरे इस विशाल मलबे को देखकर स्थानीय लोगों ने इसे हेलीकॉप्टर हादसा समझ लिया, जिसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी नागरिक के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

Uttarakhand drone

कोड़ाखाल-बिजराकोट मोटर मार्ग के समीप UAV दुर्घटनाग्रस्त (सांकेतिक चित्र)

पहले हेलीकॉप्टर क्रैश की थी आशंका, फिर सामने आया सच

घटना गुरुवार दोपहर की है, जब जिला प्रशासन को फोन के जरिए सूचना मिली कि सारी गांव से कुछ किलोमीटर ऊपर स्थित बिजराकोट क्षेत्र में कोई हवाई वाहन क्रैश हुआ है। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत एक्टिव हो गईं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर स्थिति गंभीर लग रही थी और हेलीकॉप्टर दुर्घटना की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन जब प्रशासनिक टीम और क्षेत्रीय स्रोत मौके पर पहुंचे, तो स्थिति साफ हुई। जांच में स्पष्ट हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वस्तु कोई हेलीकॉप्टर नहीं, बल्कि सेना के इस्तेमाल में आने वाला एक अति-आधुनिक ड्रोन है।

End of Feed