Uttarakhand Weather: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का रौद्र रूप, पूरी तरह जलमग्न हुई भगवान शिव की विशाल प्रतिमा; अलर्ट जारी

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी तट पर स्थापित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा और नमामि घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।

Rudraprayag Weather: उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र और ऊपरी हिमालयी इलाकों में रविवार रात से जारी मूसलाधार बारिश का कहर अब मैदानी और तटीय इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। जनपद चमोली सहित ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी ने विकराल और रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी तेज बहाव और अत्यधिक मलबे के साथ अपने चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंच गई है, जिससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर खतरा गहरा गया है।

Uttrakhand Rain Rudraprayag weather

मूसलाधार बारिश से उफनी नदी खतरे के निशान के पास

भगवान शिव की प्रतिमा पूरी तरह डूबी

अलकनंदा नदी के उफान और रौद्र रूप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नदी तट से करीब 20 से 25 मीटर दूर स्थापित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा पूरी तरह से पानी में समा गई है। नदी अपने सामान्य बहाव क्षेत्र से कई मीटर बाहर तक फैल चुकी है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग का प्रसिद्ध नमामि घाट भी पूरी तरह पानी में डूब चुका है। घाटों तक जाने वाले सभी संपर्क मार्ग डूब हो चुके हैं, जिसके चलते प्रशासन ने वहां लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

End of Feed