शहर

रिश्ते शर्मसार...; सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया गंदा काम! सुबह होते ही घर से भागी सहमी लड़की

Kotdwar News: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार में कथित रूप से अपनी 13 वर्षीय नाबालिक सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।

Image

सौतेले पिता ने नाबालिग के साथ किया गंदा काम!

Photo : iStock

Kotdwar News: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार से रिश्तों का शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया। पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित रूप से अपनी 13 वर्षीय नाबालिक सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 32 वर्षीय आरोपी को नजीबाबाद रोड से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायतकर्ता ने तहरीर दी कि पांच फरवरी की सुबह सात बजे उनकी बेटी बिना कुछ बताए कहीं चली गयी है। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी की तस्वीरों को विश्लेषण किया जिससे जानकारी मिली कि लड़की घर से निकलने के बाद शहर के बीईएल रोड इलाके स्थित अपनी नानी के घर गयी थी।

'माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती लड़की'

पुलिस के मुताबिक, नानी ने बताया कि लड़की अत्यंत डरी हुई थी और उसने कहा था कि वह अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती, क्योंकि वे उसे परेशान करते हैं। इसके बाद नानी ने लड़की को सिगड़ी क्षेत्र में अपने एक परिचित के यहां छोड़ दिया।

सहमी बिटियां ने बताई एक-एक बात

जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा लड़की को परिचित के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया। बाद में लड़की को विश्वास में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि चार फरवरी की रात को उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया जिससे भयभीत होकर अगली सुबह वह घर से भागकर नानी के पास चली गयी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 75(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें