Uttarakhand News: मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश और केदारनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी नाम से आया Email

उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी, बाबा केदारनाथ, बदरीनाथ, हरिद्वार और कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Uttarakhand News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों को लगातार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों के बीच अब उत्तराखंड में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देहरादून स्थित SDM ऑफिस की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदिग्ध धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियों ने राज्य के कई संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand News Khalistan bomb threat

उत्तराखंड में कई धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी

किसने भेजा धमकी भरा ई-मेल?

मिली जानकारी के मुताबिक, ई-मेल में मसूरी नगर पालिका परिषद को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, Kedarnath, बदरीनाथ के साथ ही रेलवे स्टेशनों और कई अन्य अहम सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों का भी उल्लेख किया गया है। कथित तौर पर यह ई-मेल 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से भेजा गया बताया जा रहा है। हालांकि, जांच एजेंसियां अभी इस ई-मेल की प्रामाणिकता और वास्तविक स्रोत की पुष्टि में जुटी हुई हैं।

End of Feed