शहर

Moradabad News: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला ₹50,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक महीने से था फरार

मुरादाबाद में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी इब्राहिम आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। करीब एक महीने तक फरार रहने के बाद पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले ने सीसीटीवी फुटेज और मीडिया रिपोर्टिंग के चलते व्यापक चर्चा और गंभीरता हासिल की थी।

Image

मुरादाबाद पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Moradabad News: मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी इब्राहिम को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह मामला टाइम्स नाउ नवभारत पर प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद काफी चर्चा में आया था।

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को मुगलपुरा इलाके में ट्यूशन से लौट रही कक्षा आठ की एक छात्रा को सुनसान रास्ते पर साइकिल सवार युवक ने रोका और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से वायरल हुआ, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए थे, क्योंकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान नागफनी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा निवासी इब्राहिम के रूप में की थी। शुरुआत में उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया, लेकिन लंबे समय तक पकड़ में न आने पर इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई। करीब एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी के अनुसार, इब्राहिम के खिलाफ पहले से ही करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पीड़िता और उसके परिवार को राहत मिली है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article