Bareilly में पाकिस्तानी बेगम को 3 तलाक, शौहर ने मारा-पीटा; पीड़िता पर केस वापिस लेने का दबाव

बरेली से हाल ही एक मामला सामने आया है, जहां एक पाकिस्तानी महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि शौहर और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते हैं, वहीं शौहर जहां जॉब करता वहीं अफेयर कर लेता है। बीते मंगलवार भी पति ने उसे मारा, पीटा और मुकदमा वापिस लेने के लिए जान से मारने की धमकियां भी दी-

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शहर ने अपनी पाकिस्तानी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। वहीं महिला ने अपने शौहर समेत ससुराल वालों से जान का खतरा बताया है। उसका आरोप है कि उसके शौहर का कई महिलाओं से अफेयर चल रहा है। महिला की शिकायत पर उसके शौहर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला के शिकायत के बाद ससुरालवाले बच्चों को खाना-पानी को नहीं दे रहे हैं। वहीं मंगलवार को शौहर ने महिला के साथ मारपीट की गई, उसे गालियां दी और मुकदमा वापिस करने के लिए दबाव भी डाला। मामला बरेली के बिहारीपुर का है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Bareilly

पति ने अपनी पाकिस्तानी बीवी को दिया तीन तलाक

जहां जॉब करता है, वहीं हो जाता है अफेयर

End of Feed