UP News: यूपी में मौसम की दोहरी मार, कोहरा-शीतलहर के साथ बारिश के दिख रहे आसार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-December-2025 लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी में जाने आज बारिश होगी या नहीं? यूपी के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में साल के आखिरी दिन मौसम पूरी तरह सर्द और चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। बर्फीली पछुआ हवाओं, घने कोहरे और शीतलहर के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही कई जिलों में दृश्यता बेहद कम है, जबकि दिन में भी ठंड का असर कम नहीं हो पा रहा। आइए जानते हैं यूपी के मौसम का हाल।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-December-2025: उत्तर प्रदेश में साल 2025 का आखिरी दिन कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच गुजरने वाला है। बर्फीली पछुआ हवाओं ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर की स्थिति को और गंभीर बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि दिन के समय भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जबकि सुबह और रात के समय घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 दिसंबर को भी ठंड और कोहरे के जारी रहने का अनुमान जताया है।

UP Weather.

यूपी में दिख रहे बारिश के आसार

कई जिलों में कोहरा और शीत दिवस का डबल ट्रबल

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना से बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, मऊ, अयोध्या, कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिलों में शीत दिवस के साथ कोहरे का असर बना रहने की संभावना है। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली और गाजीपुर समेत कई जिलों में भी कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान करेगी।

End of Feed