शहर

UP Weather: यूपी में कोहरे-ठंड का डबल ट्रबल जारी, कोल्ड डे का आया अलर्ट; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-December-2025 लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी में जाने आज बारिश होगी या नहीं? यूपी के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, रामपुर और पीलीभीत समेत 56 जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा यूपी का मौसम।

Image

यूपी में कोहरे और ठंड को लेकर आई चेतावनी

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-December-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन ठंड का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक कोहरे और कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की है।

अगले तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, रामपुर, पीलीभीत समेत करीब 56 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और देर रात विजिबिलिटी बेहद कम रहने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलने की संभावना जताई गई है, लेकिन रात में ठंड का असर बना रहेगा।

तापमान में फिर गिरावट के संकेत

IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। बीते 24 घंटों में इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर, अयोध्या और सुल्तानपुर में भी तापमान इसी के आसपास रहा। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, खासकर उत्तर प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। कोहरे के साथ शीतलहर का असर कई जिलों में देखने को मिलेगा, जिससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।

कई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, रामपुर, सहारनपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति बन सकती है और कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article