UP Weather: ठंड से यूपी बेहाल, कई जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, कोहरा भी कर रहा परेशान

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-January-2026 लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी में जाने आज बारिश होगी या नहीं? यूपी के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है और गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जबकि स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-January-2026: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे ने एक बार फिर जनजीवन को बेहाल कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक साफ दिख रहा है। कई जिलों में तापमान तेजी से नीचे गिरा है, वहीं घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में ठंड का असर तेज हो गया है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास पहुंच गया। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात दोनों समय गलन बढ़ गई है।

up weather today

यूपी में आज भीषण ठंड (सांकेतिक चित्र: iStock)

25 जिलों में घना कोहरा

गोरखपुर, जौनपुर, बस्ती समेत करीब 25 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में सड़कों पर 20 मीटर तक भी दिखाई नहीं दे रहा, जिससे हाईवे और संपर्क मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ जिलों में कोहरा बेहद घना होने के कारण वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा है। गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी रूट की करीब 50 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट पर 10 से अधिक उड़ानें देर से पहुंचीं। चंदौसी और बबराला जंक्शन पर भी कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं।

End of Feed