समर वेकेशन में भी काम करेंगे यूपी के शिक्षक, जनगणना में लगी ड्यूटी

उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियों में इस बार बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना और परीक्षाओं से जुड़े कार्यों में लगाई गई है। इसी वजह से इस बार परिषदीय स्कूलों में समर कैंप भी नहीं आयोजित होंगे। साथ ही शिक्षकों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे शिक्षक संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में इस बार गर्मी की छुट्टियां टीचरों के लिए पूरी तरह आराम वाली नहीं होंगी। सरकार की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान तो कर दिया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना और परीक्षाओं से जुड़े कार्यों में लगाई गई है। ऐसे में शिक्षकों को छुट्टी के दौरान भी काम करना पड़ेगा। इसी कारण परिषदीय विद्यालयों में इस बार समर कैंप का आयोजन भी नहीं किया जाएगा।

UP teachers duty

जनगणना और परीक्षाओं में व्यस्त रहेंगे यूपी के शिक्षक, इस बार नहीं लगेंगे समर कैंप

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की गर्मी की छुट्टी कब से है?

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। वहीं माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक अवकाश रहेगा। हालांकि छुट्टियों के बावजूद शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे मुख्यालय छोड़कर बाहर न जाएं। दरअसल, यूपी में 22 मई से 20 जून तक जनगणना का पहला चरण शुरू हो रहा है। इसके लिए पांच लाख से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें बड़ी संख्या टीचरों की है। कई शिक्षकों को जनगणना के साथ ही विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े कामों की जिम्मेदारी भी दी गई है।

End of Feed