यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 10 सीनियर IAS अफसरों को बदला; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मंत्रियों की नाराजगी और विभागीय विवादों के बीच ऊर्जा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और खाद्य रसद जैसे बड़े विभागों के प्रमुख बदले गए हैं

UP News: उत्तर प्रदेश में रविवार रात राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बड़े कदम के तहत 3 अपर मुख्य सचिव (ACS) और 7 प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। ऊर्जा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, कृषि, खाद्य एवं रसद और श्रम जैसे शासन के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनातियां प्रभावी कर दी गई हैं।

IAS Transfer UP

3 अपर मुख्य सचिव और 7 प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों का ट्रांसफर (फाइल फोटो- CMO)

ऊर्जा और पंचायती राज में बदलाव

प्रदेश में बिजली किल्लत और प्रशासनिक खींचतान के बीच डॉ. आशीष कुमार गोयल (अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा तथा अध्यक्ष UPPCL) को हटाकर अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग बनाया गया है। अब रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा के साथ-साथ UPPCL, UPPTCL और UPRVUNL के अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

End of Feed