शहर

UP News:देवरिया में 655 करोड़ की सौगात; CM योगी ने 19 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, CM का विपक्ष पर वार

देवरिया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 655 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Image

देवरिया में 655 करोड़ की सौगात

देवरिया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 655 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने मंच से विपक्ष और पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर हमला बोला।सीएम ने कहा कि 2017 से पहले हर जिले में एक माफिया होता था, पर्व-त्योहारों से पहले उपद्रव होता था और गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया जाता था।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश बदल रहा है कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब विकास और सुरक्षा दोनों साथ-साथ चल रहे हैं। सीएम ने कहा कि देवरहा बाबा के नाम पर मेडिकल कॉलेज भी होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “2017 के पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। हर जिले में एक माफिया होता था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश बदल चुका है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार “वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज” और “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” योजना पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

“आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज की दिशा में काम हो रहा है। ओडीओपी योजना के जरिए स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।वही

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के जरिए सरकार ने विकास के साथ कानून व्यवस्था को भी बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री आवास योजना, बिना भेदभाव के बिना चेहरा देखे हर गरीब को राशन की सुविधा का लाभ, उज्ज्वला योजना का लाभ और अभी जब हर गरीब को मिल गया तो हम लोगों ने कहा अब शिक्षक को क्यों छोड़ दें? शिक्षक को भी हम कैशलेस स्वास्थ्य की सुविधा दे दिए। शिक्षामित्रों को दे दिए, अनुदेशकों को दे दिए, रसोइयों को भी दे दिए हैं। सभी लोगों को हम लोगों ने इस सुविधा का लाभ दे दिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article