Noida Cyber Fraud: पहले फर्जी ऐप डाउनलोड कराया, फिर रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर से 2.23 करोड़ रुपये ऐंठे

Noida Cyber Fraud: नोएडा के सेक्टर-21 जलवायु विहार में रहने वाले 73 वर्षीय रिटायर्ड वायु सैनिक से 2.23 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी। फर्जी ऐप UP.Xpro डाउनलोड करवा कर जालसाजों ने ऐंठे करोड़ों रुपये। साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

Noida Cyber Fraud: हाई-टेक शहर नोएडा में साइबर अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार से सामने आया है, जहां 73 वर्षीय रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी सुनील कुमार आनंद के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर 2.23 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर नोएडा साइबर क्राइम थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

noida cyber crime

नोएडा में 73 वर्षीय बुजुर्ग से करोड़ों की साइबर ठगी (सांकेतिक चित्र)

व्हाट्सएप मैसेज से शुरू हुआ ठगी का जाल

पीड़ित बुजुर्ग के अनुसार, 10 जून 2026 को उन्हें व्हाट्सएप पर प्रसिद्ध ब्रोकरेज फर्म Upstox के नाम से ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का फॉर्म भेजा गया। इसके बाद खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले साइबर जालसाजों ने उनका ऑनलाइन KYC कराया। ठगों ने उन्हें झांसा देकर 'UP.Xpro' नाम का एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया और शेयर बाजार में निवेश पर हर दिन भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया।

End of Feed